Friday 29 August 2014

Ravindra Jain Wishing Ganesh Chaturthi!

Ravindra Jain

शंकर सुवन भवानी नंदन सर्वमान्य गणराजन,
गिरि कैलाश के वासी तेरा धरती पर अभिवादन।
मंगलमूर्ति अमंगल की छाया से जगत बचाना,
विनती कर स्वीकार विनायक अगले वर्ष फिर आना।।

विनीत
||सपरिवार रवीन्द्र जैन||

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Ganesh Chaturthi special!

Ravindra Jain
विघ्नहर्ता,मंगलकर्ता आप सब के जीवन में नूतन उत्साह का संचार करे|

!! गणपति बाप्पा मोरया !!
!! मंगल मूर्ति मोरया !!

Wishing you all a very Happy #GaneshChaturthi!! 


Wednesday 27 August 2014

Ravindra Jain's Music Classes

Ravindra Jain
 
Music class of this week will be held on 28/08/14 Thursday at 7:30 pm at RJ Palace Bandra West Mumbai. Contact number is-
022 26005390.


Music Director Ravindra Jain

Ravindra Jain
 
मैंने थोड़ी देर धर्म संसद की बहस सुनी, बोलनेवालों के विवाद में तर्क कम उन्माद अधिक था।सभी संत महंतों से मेरा ये निवेदन है कि इस समय यह प्रसंग अप्रासंगिक है। जहाँ तक मुझे ज्ञात है साईं बाबा ने कभी अपने आपको न अवतार कहा न संत। वे तो हमेशा कहते रहे-
सबका मालिक एक।
मैंने इसमें एक पंक्ति और जोड़ दी-
उस मालिक के दर्शन होंगे नीयत रक्खो नेक।
इस समय हमें संगठन के लिए प्रयत्न करना चाहिए ना कि विघटन के लिए। मैंने जैन होकर जहाँ एक ओर रामायण और कुरान का पद्यानुवाद किया वहीँ इस समय सामवेद का अनुवाद कर रहा हूँ। हमारी धरती से विश्व भर में शांति का सन्देश पहुंचा है। हम शांति प्रिय हैं हमें शांति से रहने दिया जाय।
धर्म के नाम पर देश टूटे नहीं,
आपसी भाईचारा सलामत रहे।
देश पर धर्म और जाति क़ुर्बान है
देश प्राणों से प्यारा सलामत रहे।।जै हिन्द---
रवीन्द्र जैन

Monday 25 August 2014

Ravindra Jain with Hema Malini at RJ Palace

Ravindra Jain 

A Sitting with Hema Malini ji at My Home( RJ Palace)

Ravindra Jain on Loksabha TV Channel

Ravindra Jain

मेरा साक्षात्कार 'संगीतकार का सफ़रनामा' लोकसभा टी वी चैनल पर।




Ravindra Jain's thought of the day

Ravindra Jain

“धर्म” से “कर्म” इसलिए महत्वपूर्ण है, क्यों की -
“धर्म” करके भगवान से मांगना पडता है,
जबकि “कर्म” करने से भगवान को खुद ही देना पडता है ॥

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_

 


Sunday 24 August 2014

Ravindra Jain with Randhir Kapoor

Ravindra Jain

रणधीर कपूर के साथ-रियलिटी शो पर |

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Ravindra Jain At Music Event

Ravindra Jain

21/08/14 को मुम्बई के उपनगर कल्याण मे आयोजित संगीत संध्या की कुछ झलकियाँ...

Friday 22 August 2014

Ravindra Jain At Chitrakut

Ravindra Jain

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी चित्रकूट मे रविंद्र जैन के साथ विचारविमर्श करते हुए |

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Thursday 21 August 2014

Ravindra Jain with his wife

Ravindra Jain

I am lucky in having found the perfect partner to spend my life with..!!

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Ravindra Jain's thoughts!

Ravindra Jain

दोस्तो ! मैंने वर्षों के अनुभव से ये निष्कर्ष निकाला है कि प्रेम की पराकाष्ठा पागलपन को जन्म देती है।यदि आप भी उन्माद की उसी स्थिति मे हैं तो हम दोनों एकदूसरे से बधाई लेने देने के अधिकारी हैं।
Love is Blind Followed by Madness...


Wednesday 20 August 2014

Ravindra Jain-Bollywood Music Diretcor

Ravindra Jain
"मैं दुनिया को प्रभावित करने के लिए जीवित नहीं हूँ, मैं जीवित हूँ उस तरीके से जीने के लिए जो मुझे खुश बनाता है I"

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_

Tuesday 19 August 2014

Ravindra Jain's thought of the day!

Ravindra Jain

#ThoughtOfTheDay : #Ambition is not what a man would do, but what a man does, for ambition without #action is fantasy.

(महत्त्वाकांक्षा वो नहीं है जो इंसान करना चाहता है , बल्कि वो है जो इंसान करता है , क्योंकि बिना कर्म के महत्त्वाकांक्षा बस एक कल्पना है)


Shri Krishna Bhajan by Ravindra Jain

Ravindra Jain

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारे
हे नाथ नारायण वासुदेव।।

http://bit.ly/Shri-Krishan-Bhajan

Monday 18 August 2014

Ravindra Jain at Vrindavan

 Ravindra Jain

सुन्दर सुखद सुशांत सुपावन,तीर्थ शिरोमणि श्री वृन्दावन।
भू पर हरि का लीला धाम,वृन्दावन को कोटि प्रणाम।।
कृष्ण के जन्मोत्सव पर उनकी प्रेम भूमि वृन्दावन में गाने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ।
आनंद के उन पलों को आपके साथ बाँटकर शतगुणित करना चाहता हूँ। राधे राधे।।


Ravindra Jain's Janmashtami Wishes

Ravindra Jain
वन्दे कृष्णं जगद्गुरुं
अष्टम सन्तान माता देवकी ने जाई,
वसुदेव जी ने अमूल्य निधि पाई।
जगद्गुरु कृष्ण की जन्माष्टमी पर,
सारे जगत को हार्दिक बधाई।।


 

Janmashtami Special!

 Ravindra Jain
"हाथी घोडा पालखी।। जय कन्हैया लाल की। "

Wishing you all a very Happy Janmasthami!

Take Care _/\_


Saturday 16 August 2014

Ravindra Jain with Asha Bhosale

Ravindra Jain
Team Ravindra Jain: आशा ताई के साथ विचार विमर्श करते हुए दादु |

Take care _/\_

Ravindra Jain Praises Narendra Modi

Ravindra Jain
लालकिले से बोल रहा था भारत माँ का लाल
संकल्पों में बाँध रहा था भारतवर्ष विशाल।
सम्यक वाणी से हृदयों में जगा दिया विश्वास
सबने अनुभव किया कि मोदी जैसे सबके पास।।


Friday 15 August 2014

Ravindra Jain's song!

Ravindra Jain

दासता में पहले थे ज़बान पर बयान पर
पंख थे मगर बला की सख्तियाँ उड़ान पर।
गिनती पहुंची उँगलियों के आखिरी निशान तक
तब कहीं तिरंगे घ्वज को देखा आसमान पर।।
उनको क्या ख़बर कि इसका मोल क्या दिया गया
वो जिन्हें की मिल गयी स्वतंत्रता मकान पर।
उन अमर शहीदों को प्रणाम और बधाइयाँ
देश को दिला गए जो मुक्ति खेल जान पर।।

Ravindra Jain's Wishes for Independence Day

Ravindra Jain
"Saree Jahan Se Acchaa, Hindustan Hamara..
Hum Bulbulle hai iske, Yeh Gulsitta Hamara"

Very Happy Independence Day to all

Take care _/\_


Thursday 14 August 2014

Ravindra Jain's Patriotic Song

Ravindra Jain
जियेंगे देश के लिए, मरेंगे देश के लिए।
(गीत संगीत- रवीन्द्र जैन)
(गायन- रवीन्द्र जैन, सुरेश वाडकर, मुन्ना अज़ीज़)
http://bit.ly/1ozlBh2
 
Play Video

Ravindra Jain with Singer Udit Narayan

Ravindra Jain 

Photos from the Vault: Composing song with Udit Narayan 

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Sunday 10 August 2014

Ravindra Jain's Raksha Bandhan Wishes

Ravindra Jain
 
राखी है रक्षा का सूत्र,स्नेह भरी बहना का सूत्र।
कच्चे धागे का बन्धन,नाते की दृढ़ता का सूत्र।।
मांगे वचन जनम भर का,एक घड़ी का बान्धा सूत्र।
मधुरिम पावन और निस्वार्थ,कोई नहीं इस जैसा सूत्र।।
रक्षा बंधन की हार्दिक शुभ कामनाएँ ...



Raksha Bandhan special !

Ravindra Jain
 
Wishing You all a very " Raksha Bandhan"

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Ravindra Jain's Painting!

Ravindra Jain

Thank you so much Raj ji for this wonderful painting !!!

for more information about Ravindra jain do visit: www.ravindrajain.in

Follow me on my official twitter Account: www.twitter.com/RavindraJain99


Thursday 7 August 2014

साध्वी सुश्री उमा भारती से मुलाकात के कुछ पल।

Ravindra Jain
साध्वी सुश्री उमा भारती (केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ) से आज की मुलाकात के कुछ पल।



Wednesday 6 August 2014

धर्मेश तिवारी को श्रद्धांजलि

Ravindra Jain
आज एक वट वृक्ष ने गिरकर दुःख पहुँचाया भारी
छाया दाता आश्रय दाता जन जन का हितकारी
उज्जवल छवि स्वभाव से कोमल कृपाचार्य मनहारी
मानव धर्म का पालक पोषक वह धर्मेश तिवारी।
ऐसे मित्र जब खो जाएँ,
तो जी करता है घर छोड़कर वैरागी हो जाएँ।
परम पिता परमात्मा उस निर्मल आत्मा को शांति तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करे।
मेरी सपरिवार भावभीनी श्रद्धांजली

Ravindra Jain's Music

Ravindra Jain

Guess The Name Of The Music Director ?

Comment Now

Follow me on Twitter: https://twitter.com/ravindrajain99

Take Care _/\_


Tuesday 5 August 2014

Ravindra Jain's thought of the day

Ravindra Jain

#AajkaSuvichar: विचार से कर्म की उत्पत्ति होती हैं
कर्मा से आदत की उत्पत्ति होती हैं
आदत से चरित्र की उत्पत्ति होती हैं और
चरित्र से प्रारब्ध की उत्पत्ति होती है


Monday 4 August 2014

Ravindra Jain's tribute to Kishor Kumarji

Ravindra Jain
एक सदी में पैदा होते एक किशोर कुमार,
बहुआयामी प्रतिभा के स्वामी को नमन सौ बार।
कानों से प्राणों तक उनके गीतों का विस्तार,
बहुआयामी प्रतिभा के स्वामी को नमन सौ बार।
मुझे डराने को वे मेरे गीतों से डरते थे।
कहके रवीन्द्रनाथ मुझे वो संबोधित करते थे।
उनसे पाए स्नेह का ऋण मै सकता नहीं उतार।
बहुआयामी प्रतिभा के स्वामी को नमन सौ बार।।


Sunday 3 August 2014

Ravindra Jain's tribute to Kishor Kumarji

Ravindra Jain

Kishore Kumar. An Everlasting Voice.

Missing him on his 85th Birthday

#TrueLegend
 
 

हूल्लड़ मुरादाबादी जी की स्मृति मे

Ravindra Jain
हूल्लड़ मुरादाबादी जी की स्मृति मे आशीर्वाद द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन के कुछ पल।

Ravindra Jain Wishing Happy Friendship Day!

 Ravindra Jain 

यूँ तो हर दिन है दोस्ती के लिए
आज के दिन का ख़ास है ये पयाम
दोस्ती से नही बड़ी सौगात
ज़िन्दगी लिख दो दोस्तों के नाम।
दोस्ती में न कोई शर्त न मांग
बोझ है कोई और न बंदिश है
एक हसरत है मिलते रहने की
नेक रिश्ता है नेक ख्वाहिश है
दोस्तों से न कुछ गिला कीजै
हर सितम भूल कर मिला कीजै।।


Ravindra Jain Wishing Good Morning!

Ravindra Jain

Good Morning Everyone

Have a Good Day
Take care _/\_